बोकारो आजतक डेस्क
बोकारो के नये डीसी अजय नाथ झा बने। निवर्तमान डीसी विजया जाधव कार्मिक विभाग में योगदान देंगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं आदित्य रंजन को धनबाद का डीसी बनाया गया है। कंचन सिंह को सिमडेगा का डीसी बनाया गया है। शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है। ऋतुराज को कोडरमा, अभिजीत सिन्हा को दुमका, कुमार ताराचंद को लोहरदगा, प्रेरणा दीक्षित को गुमला का डीसी बनाया गया है. फैज अक अहमद को रामगढ़, रामनिवास यादव को गिरिडीह, आर रॉनिटा को खूंटी, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर, अंजली यादव को गोड्डा, कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम, चंदन कुमार को प. सिंहभूम, नितिश कुमार सिंह को सरायकेला खरसावां, कीर्तिश्री जी को चतरा, समीरा एस को पलामू, रवि आनंद को जामताड़ा और दिनेश यादव को गढ़वा का डीसी बनाया गया है।

