कसमार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत पत्नी गंभीर रूप घायल 

 

Kasmar (Bokaro): कसमार थाना क्षेत्र के कसमार- बरलंगा भाया नेमरा उच्च पथ बगियारी कब्रिस्तान के समीप मंगलवार को अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई । वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

बताया जाता है कि जामकुदर निवासी बिनोद महतो अपनी पत्नी के साथ दोपहर लगभग ढाई बजे खैराचातर बैंक जा रहें थे। इसी दौरान बगियारी कब्रिस्तान के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से बिनोद महतो (50) की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं पत्नी कुसमी देवी (45 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका इलाज़  बोकारो जेनरल अस्पताल बोकारो में चल रहा है। लेकिन खतरे की स्थिति बनी हुई है। स्वस्थ होने की उम्मीद कम है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो वाहन काफ़ी तेज़ गति से चला रही थी। वाहन की चपेट में आने से मृतक समेत उनकी मोटरसाइकिल को लगभग तीस मीटर तक घसिटते हुए लें गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की मांग थी कि हादसे में शामिल वाहन को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और आरोपी पर कार्रवाई हो। इसके साथ ही ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग भी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उपस्थित जनप्रतिनिधयों की उपस्तिथि में आक्रोशित लोगों को शांत कराया। काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को सरकार के प्रावधान के अनुसार मिलने वाली लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक का शव उठाने दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link