Hemant Kumar Mahto
Kasmar (Bokaro): पति और पत्नी के लिए एक ही चिता सजाया गया और एक साथ ही दंपति का शवदाह हुआ। तीन कर्म और दस कर्म समेत सभी मृत्यु रश्म एक साथ होगा। छोटे बेटे ने दी दोनों को मुखाग्नि। उस वक्त दाह संस्कार में शामिल सभी लोग मायुस और गमगीन हो गये।
घटना कसमार प्रखंड के जामकुदर गांव की है। जहां मंगलवार को काल बनकर आयी एक बोलेरो वाहन ने पति-पत्नी को असमय लील लिया।
बताया जाता है मंगलवार दोपहर जामकुदर निवासी बिनोद बिहारी महतो (50) अपनी पत्नी कुसमी देवी (45)को बाईक में बैठाकर खैराचातर बैंक जा रहे थे। इस बीच बगियारी मोड़ कब्रिस्तान के पास खैराचातर की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही बोलोरो वाहन ने राॅंग साईड आकर पति-पत्नी को विपरीत गति से टक्कर मारी दिया। जिससे घटना स्थल पर ही पति की मौत हो गई वहीं बीजीएच में ईलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार को दोनों पति-पत्नी को एक साथ फुटलबांध नाला किनारे दाह संस्कार किया गया। घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया। पति पत्नी अपने पिछे धर्मेंद्र कुमार महतो एवं भुवनेश्वर महतो तथा पुत्री गीता देवी को छोड़ गया। बिनोद महतो रस्सी बनाने एवं मजदूरी कर जीवन निर्वाह करता था।

