Hemant Kumar Mahto
कसमार (बोकारो): कसमार के जामकुदर गांव में एक पति पत्नी के दाह संस्कार में शामिल सभी लोग उस वक्त मायुस और गमगीन हो गये। चारों ओर सन्नाटा छा गया। जब एक पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और एक ही चिता पर शव दाह हुआ। पति-पत्नी के लिए एक ही चिता सजायी गयी और एक साथ ही अर्थी भी उठायी गई। दंपति का शव एक ही चिता पर जलायी भी गयी। तीन कर्म और दस कर्म समेत सभी मृत्यु क्रियाएं एक साथ ही संपन्न होगी। माता-पिता के शवों को छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि।
घटना कसमार प्रखंड के जामकुदर गांव की है। जहां मंगलवार को काल बनकर आयी एक बोलेरो वाहन ने पति-पत्नी को असमय लील लिया।
बताया जाता है मंगलवार दोपहर जामकुदर निवासी बिनोद बिहारी महतो (50) अपनी पत्नी कुसमी देवी (45)को बाईक में बैठाकर खैराचातर बैंक जा रहे थे। इस बीच बगियारी मोड़ कब्रिस्तान के पास खैराचातर की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही बोलोरो वाहन ने राॅंग साईड आकर पति-पत्नी को विपरीत गति से टक्कर मारी दिया। जिससे घटना स्थल पर ही पति की मौत हो गई वहीं बीजीएच में ईलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार को दोनों पति-पत्नी को एक साथ फुटलबांध नाला किनारे दाह संस्कार किया गया। घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया। पति पत्नी अपने पिछे धर्मेंद्र कुमार महतो एवं भुवनेश्वर महतो तथा पुत्री गीता देवी को छोड़ गया। बिनोद महतो रस्सी बनाने एवं मजदूरी कर जीवन निर्वाह करता था।

