
Kasmar/Bokaro : “संविधान बचाओ रैली” एवं संगठन सृजन को लेकर कसमार प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महाराज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य के रूप से जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में संविधान के मूल्यों की रक्षा, सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महाराज ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व और इसके प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और इसे बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होने की आवश्यकता है।रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों ने भाग लेंगे। इस अवसर पर संगठन सृजन के लिए नए दिशा-निर्देश तैयार किए गए और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।आयोजन के अंत में, सभी प्रतिभागियों ने संविधान की रक्षा और सामाजिक समरसता के लिए संकल्प लिया।
प्रखंड कमेटि का हुआ विस्तार
बैठक के बाद सर्वसम्मति से कसमार प्रखंड कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष राम प्रकाश महाराज अलावा अख्तर अंसारी एवं सती देवी, रिंकू देवी, कपिल कुमार नायक, आशा देवी, ख्वाजा अंसारी, शाही शंकर मुर्मू, दिबाकर कपरदार, श्रीकांत महतो, रमेश कुमार महतो, प्रकाश महतो आदि शामिल हैं।
