Kasmar/Bokaro: गुरुवार शाम अचानक हुए मूसलाधार बारिश के साथ ब्रजपात गिरने से कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के ललमटिया टोला निवासी 57 वर्षीय नागेश्वर महतो की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक घर के सामने खांजो नदी पार में मवेशी चरा रहा था। तेज मूसलाधार बारिश को देखते हुए वह मवेशियों को घर की ओर ले जाने लगा। इसी बीच जोर आवाज के साथ बज्रपात हुआ और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। मौत से पुरा गांव में मातम छा गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पंहुच गये। एक पुत्री का विवाह एक सप्ताह पूर्व किया है।
सूचना पाकर कसमार थाना पुलिस बल पंहुची और पोस्टमार्टम हेतु कागज़ी प्रकिया पूरी कर कल सुबह पोस्टमार्टम हाऊस भेजने की बात कर ररही थी। स्थानीय पंचायत के मुखिया सह जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, उपमुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य पबीता देवी आदि प्रतिनिधियों ने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गया। अचानक हुए मौत मृतक परिजन काफी गमगीन नज़र आये।


