Bokaro : केन्द्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत 9 जुलाई की देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले ने आज मजदूर संघर्ष सन्देश यात्रा निकाली । मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा के माध्यम से आज चंडीपुर , खैराचातर , कसमार, बहादुरपुर, जैनामोड में जन सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार को मजदूरों के हितों की चिंता नहीं है। वे अपने कॉरपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए ही नए नए नीतियां बना रही है।
भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि 9 जुलाई की आम हड़ताल देश के मजदूर किसानो और नागरिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। मोदी सरकार देश की आर्थिक संसाधनों को अपने चहेते कॉरपोरेट कंपनियों के हाथों बेच कर देश को कंगाल बनाने की है इस लूट और झूठ के खिलाफ खेत खदानों को बचाने के 9 जुलाई को आम हड़ताल को सफल बनाना हमसभी की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। मजदूर संदेश यात्रा को गंगाधर महतो, सकुर अंसारी, अभिविलास भगत, शंकर सिंह, राजू महतो, खेलू महतो, जागेश्वर मोहली, छटू राम महतो, आदि ने संबोधित किया।

