कसमार के कलाकारों ने राजधानी रांची में मचाया धमाल 

‌‌‍‌बोकारो : जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर बोकारो के कलाकारों ने पारंपरिक घोड़ा लोक नृत्य कर सबका मन मोह लिया । अबुआ संस्कृति अबुआ अखरा की तर्ज पर नृत्य-गीत होंगे

 

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार कि ओर से इस बार ‘अबुआ संस्कृत्ति अबुआ अखरा’ की तर्ज पर राज्य के समृद्ध कला संस्कृति के उत्सव का आयोजन इस बार खास होगा। राज्य के लगभग सभी जिलों के कलाकार जगन्नाथ मेले में अपनी प्रस्तुति देंगे। विभिन्न जिलों के 120 दल के सैकड़ों कलाकार अपने नृत्य, गायन व वादन प्रस्तुत करेंगे। इस बार आदिम जनजाति का दल भी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। लोक कला के साथ शास्त्रीय नृत्य-गीत व सुगम संगीत की भी प्रस्तुति होगी। लेकिन, फोकस लोक कला व कलाकारों पर ही होगा।

पहले दिन 20 दल लेंगे भाग

* कार्यक्रम के पहले दिन 1 जुलाई को 20 दल भाग लेंगे। इनमें बोकारो से राष्ट्रीय पुरस्कृत उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा सम्मान से सम्मानित विनोद कुमार महतो रसलीन के नेतृत्व में 20 कलाकारों के साथ”जागो जगाओं सांस्कृतिक कला मंच” सिंहपुर, बोकारो भाग लिया साथ ही कुंजवन छोटानागपुर लोक संगीत व प्रशिक्षण केंद्र, रांची। स्टेप्स, खूंटी। पंचपरगना छऊ नृत्य पार्टी, रांची। चाला अखड़ा खोड़हा दल, रांची। कोड़ा झूमर, गोड्डा। संगीत म्यूजिकल ग्रुप, रांची, रकि जयकांत इंदवार आसर हजाम, रांची। श्रीमती चिंता देश एवं ग्रुप, गुमला। तनुम संगीत संस्थान,। कुमारी तनुश्री रॉय एवं दल रांची। आदिकसी सांस्कृतिक सत्य दल, रांची। खुखरागढ़ सांस्कृतिक केंद्र, रांची। पाडत सुद्ध खूंटी। बोका अवास मंच, सिमडेगा। अपरूपा चौधरी एवं दल, रांची। था रांची। कालो उराइन एवं दल, रांची। द रॉयल फकार ज्योति साहू एवं दल रांची शामिल हैं।

जगन्नाथ उत्सव में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकार गायन, वादन व डांस करेंगे, दिन के 12.30 से लेकर रात के आठ बजे तक कार्यक्रम होंगे ।

‘जगन्नाथ महोत्सव’- 25 में राज्य के 120 दल 6 दिनों तक रथ मेले में प्रस्तुति देंगे ।

 

इसबार मेले के 5 वें दिन से महोत्सव की शुरुआत होगी

जब से रांची के बड़कागढ़ में ऐतिहासिक जगन्नाथ मेला शुरू हुआ है, उसी समय से स्थानीय कलाकार यहां, अपनी कला का प्रदर्शन करते आए हैं। बाद में सरकार की ओर से ‘जगन्नाथ महोत्सव’ की शुरुआत हुई और हर साल जगन्नाथ मेले के 10 दिनों तक छऊ, पड़का, करमा, डमकच, घोड़ा नाच से लेकर मुंडारी, उरांव, नागपुरी, संथाली आदि नृत्यों की गूंज से पूरा इलाका नाच उठता था। पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी, पद्मश्री महाबीर नायक के गीतों पर लोग खूब झूमते रहे हैं। पिछले साल सातवें दिन से सांस्कृतिक कार्य निदेशालय व पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बार भी मेले के पांचवें दिन से जगन्नाथ महोत्सव शुरू होगा। मंगलवार 1 जुलाई से 6 जुलाई तक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव की शुरुआत होगी। प्रतिदिन दिन के 12.30 से रात 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर बोकारो के प्रस्तुति देने वाले कलाकारों बिनोद कुमार महतो , अशोक कुमार महतो, बलराम महतो, हरि महतो, काशीनाथ महतो, अमर कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, धन्नजय घांसी, राजेश कुमार मुर्मू , बैजनाथ महतो, संजीत कुमार गंझु ,गुंजन कालिंदी,सोनी कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, च आंचल कुमारी, वसंती कुमारी, सुनिता कुमारी,सावंती कुमारी, चांदनी कुमारी, आदि

One thought on “कसमार के कलाकारों ने राजधानी रांची में मचाया धमाल 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link