मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कसमार में लगेगी शहीद कैलाश रजवार एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा

कसमार बाज़ार टांड़ में मनाया गया शहीद कैलाश रजवार का 45 वां शहादत दिवस 

कसमार। सामंतवादी एवं महाजनी शोषण के खिलाफ संघर्ष करने वाले शहीद कैलाश रजवार की 45 वां शहादत दिवस कसमार बाज़ारटांड़ स्थित स्मारक स्थल के सामने मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि समाज के दलित वंचित पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले शहीद कैलाश रजवार की प्रतिमा लगाने की मांग बहुप्रतीक्षित है। इस मांग को जल्द पुरा किया जायेगा। इसके लिए उपयुक्त जगह चयनित करने का कार्य झामुमो कार्यकताओं को दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भी आदमकद प्रतिमा कसमार में लगाया जायेगा। कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र की चहुंमुखी विकास के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील है। आने वाले कुछ महीनों में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी। सभा को पूर्व विधायक बबीता देवी, प्रमुख नियोती कुमारी, केंद्रीय सदस्य राधानाथ सोरेन, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, मनोहर मुर्मू, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, कृष्णा महतो, फारूख अब्दुल्ला, जयप्रकाश हांसदा, शास्त्री मुर्मू, आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता दिलीप हेंब्रम एवं संचालन सोहेल अंसारी ने किया।

मौके पर शहीद कैलाश रजवार की विधवा शांति देवी, पुत्र सह झामुमो नेता सिकंदर कपरदार, मो शेरे आलम, सुभाष चन्द्र हजाम, बिनोद बिहारी महतो, इरफान अंसारी, मिथलेश तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, शक्तिधर महतो, गंगाधर महतो, मुरारी कृष्ण चौबे, अर्जून साव, संजू देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link