कसमार के चंडीपुर M SHREE मोबाईल दुकान चोरी कांड का उद्भेदन नहीं होने पर, स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश हुए ग्रामीण एवं दुकानदार

पुलिस चोरी कांडों उद्भेदन में संजीदगी से कार्य कर रही है, जल्द ही चोरी मामलों का पर्दाफाश होगा और चोर सलाखों के अंदर होंगे :  थाना प्रभारी

BOKARO : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हार-पढिया टांड़ स्थित मोबाइल दुकान एमश्री पर पिछले 20 जनवरी की रात्रि हुए लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कांड का अब तक कसमार पुलिस द्वारा  उद्भेदन नहीं किए जाने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण एवं दुकानदार आक्रोशित है।

बुधवार को दर्जनों ग्रामीण एवं दुकानदार एमश्री दुकान के समक्ष धरने पर बैठ गए और कसमार पुलिस प्रशासन के द्वारा चोरी कांड के पड़ताल की दिशा में उदासीन एवं निष्क्रिय रवैये पर काफी नाराजगी व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि कसमार थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनो से आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं हो रही है। जिससे आम ग्रामीण त्रस्त है। चोरी की घटनाएं ज्यादातर किसानों के सिंचाई एवं पेयजल हेतु लगाए गए वाटर टुलू पंप एवं समरसेबल पंपों को निशाना बनाकर उठा ले जा रहे हैं।

वहीं सार्वजनिक स्थलों पर सरकार द्वारा लगाए गए सोलरयुक्त वाटर पंप एवं सौलर लाइटों की भी चोरी कर ले जा रहे है।
बताया गया कि कर सरकारी स्कूलों में लगे तड़ित चालकों की भी चोरी कर ली जा रही हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की रवैया इन चोरी कांडों के उद्वेदन के मामले निष्क्रिय एवं उदासीन रही है। कहा की पुलिस अगर तत्परता के साथ चोरी कांडों की जांच पड़ताल करती तो चोर गिरफ्त में जरूर आते और उद्वेदन जरूर होता।

ग्रामीणों ने कहा की पुलिस प्रशासन की यह जिम्मेवारी है कि वह आम जनता ग्रामीणों की सुरक्षा करें एवं अपराध एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम करें। इसके पुलिस गश्ती दल को सक्रिय करे और चोरी कांडों का उजागर कर बेनकाब करे। लेकिन पुलिस चोरी कांडों को उजागर करने में असफल रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर पुलिस चोरी के मामले का उद्वेदन नहीं करती है तो ग्रामीण बाध्य होकर कसमार थाना एवं बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी।

इधर कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय चोरो के गिरोहों तक पंहुचने के लिए पुलिस अंदरुनी तरीके से अनुसंधान में जुटि हुई है। पुलिस पुरी संजीदगी चोरी कांडों को उद्भेदन करने की दिशा में कार्य कर रही है। उम्मीद है जल्द चोर गिरफ्त में आयेंगे और कांड का पर्दाफाश  होगा। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link