भाकपा का कसमार प्रखंड स्तरीय सम्मेलन 14 फरवरी को

KASMAR :  आगामी 14 फरवरी को भाकपा माले का कसमार प्रखंड स्तरीय सम्मेलन होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कामरेड शकूर अंसारी ने बताया कि प्रखंड सचिव गंगाधर महतो, राजू महतो, मृत्युंजय महतो एवं सगीर अहमद की एक टीम के साथ कसमार, नावाडीह, कोतोगोड़ा, पाड़ी एवं शंकरडीह,करम आदि गांवों में पार्टी सदस्यों के साथ बैठक करके सदस्यों की आम राय से यह निर्णय लिया गया है। काॅ शकूर अंसारी ने बताया कि कसमार में सड़क निर्माण के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों की जमीन को औने-पौने कीमत पर अधिग्रहित कर रही हैं। विशेष कर गैर-मजरूआ जमीन जिस पर  

किसानों के बाप दादा पुरखों के समय से अब तक कब्जा चला आ रहा है को जबरन अधिग्रहीत किया जा रहा है, प्रतिदिन सैंकड़ों भारी वाहनों के आवागमन से आम जनता को भारी धूलकण और सड़क जाम का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर इन कंपनियों में सारे कुशल और अकुशल मजदूर बाहर से आयात किए जा रहे हैं। कंपनियों के लोगों से वार्ता करने पर तर्क देते हैं कि स्थानीय मजदूरों से छोटी मोटी बात पर आंदोलन करने का अंदेशा रहता है। कसमार बीडीओ के ऊपर बड़ी वित्तीय घोटाले का आरोप है, अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। घुस लेते हुवे रंगे हाथों कई सरकारी अफसर कर्मचारी पकड़े गए और जेल भी जा चुके है बावजूद इसके भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी ही हो रहा है। हमारी पार्टी जनता के इन मुद्दों के अलावे अन्य मुद्दों पर केंद्रित होकर बड़े जन आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी। इन बैठकों में नित्यानंद महतो, उमा शंकर महाराज, संजय सहार, साहबान अली, सुरेश गंझू, प्रदीप कुमार गंझू, लखन गंझू, कृपा कुमारी, अणिमा कुमारी, चरखी देवी, लीलमणि देवी, रानी देवी, राजोबाला देवी, बिजली देवी शामिल थी

कामरेड शकूर अंसारी ने बताया कि कसमार में सड़क निर्माण के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों की जमीन को औने-पौने कीमत पर अधिग्रहित कर रही हैं। ,विशेष कर गैर-मजरूआ जमीन जिस पर  

किसानों के बाप दादा पुरखों के समय से अब तक कब्जा चला आ रहा है को जबरन अधिग्रहीत किया जा रहा है, प्रतिदिन सैंकड़ों भारी वाहनों के आवागमन से आम जनता को भारी धूलकण और सड़क जाम का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर इन कंपनियों में सारे कुशल और अकुशल मजदूर बाहर से आयात किए जा रहे हैं। कंपनियों के लोगों से वार्ता करने पर तर्क देते हैं कि स्थानीय मजदूरों से छोटी मोटी बात पर आंदोलन करने का अंदेशा रहता है। कसमार बीडीओ के ऊपर बड़ी वित्तीय घोटाले का आरोप है, अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। घुस लेते हुवे रंगे हाथों कई सरकारी अफसर कर्मचारी पकड़े गए और जेल भी जा चुके है बावजूद इसके भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी ही हो रहा है। हमारी पार्टी जनता के इन मुद्दों के अलावे अन्य मुद्दों पर केंद्रित होकर बड़े जन आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी। इन बैठकों में नित्यानंद महतो, उमा शंकर महाराज, संजय सहार, साहबान अली, सुरेश गंझू, प्रदीप कुमार गंझू, लखन गंझू, कृपा कुमारी, अणिमा कुमारी, चरखी देवी, लीलमणि देवी, रानी देवी, राजोबाला देवी, बिजली देवी शामिल थी।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link