जरीडीह प्रखंड संयोजक बने राकेश प्रियदर्शी, जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

Bokaro/Jainamore : झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बोकारो जिला के तत्वावधान में 14 मार्च को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर जरीडीह प्रखंड के बहादुरपुर में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने की। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा व संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जरीडीह प्रखंड समिति के गठन के लिए राकेश प्रियदर्शी को संयोजक बनाया गया। समिति को सशक्त बनाने के लिए न्यूनतम सहयोग राशि भी तय की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बोकारो जिला में होने वाला सम्मेलन संगठन के इतिहास में एक नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार तभी सशक्त हो सकते हैं, जब संगठन मजबूत होगा। समाज और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों की एकजुटता आवश्यक है। सभी सदस्यों से अपील की गई कि वे सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। संचालक संजय कुमार ने किया। बैठक में एम.एस अंसारी, उमाशंकर ठाकुर, राजेश कुमार, हेमंत कुमार महतो, सुभाष कुमार महतो, राकेश प्रियदर्शी, राजीव कुमार नायक, रमेश प्रसाद चंचल, कमलेश कुमार जायसवाल, समीरूद्दीन अंसारी ,मुनेश्वर प्रजापति, सूर्यप्रकाश कपरदार, स्वरुप कुमार सहाय, राज किशोर शर्मा, संजय कुमार, गडुल कुमार बासु, मिथलेश कुमार, बैद्यनाथ शर्मा, अविनाश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link