पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पंचायत सहायक पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायता केंद्र में संचालक के रूप में कार्य करेंगे: बीडीओ

Kasmar :  झारखण्ड सरकार के निर्देश पर कसमार प्रखण्ड के सभी पंचायत सचिवालय में कार्यरत पंचायत सहायकों का प्रखण्ड स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण कसमार प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को समाप्त हुआ. उक्त ट्रेनिंग में पंचायत सहायकों के अलावा सभी पंचायतों के मुखिया एवम् पंचायत सचिव भी शामिल हुए. मास्टर ट्रेनर प्रकाश चन्द्र झा व रिसोर्स पर्सन सुनिता देवी ने प्रशिक्षण पूरा कराया. विदित हो कि पंचायत सचिवालयों में तकरीबन एक वर्ष पूर्व ग्रामसभा के माध्यम से पंचायत सहायकों का चयन किया गया था. तब से वे बगैर किसी प्रशिक्षण के ही कार्य करते आ रहे हैं.

पंचायत सहायक पंचायत सचिवालयों में स्थापित ग्राम पंचायत सहायता केन्द्र के संचालक की भूमिका निभाएंगे तथा ग्रामीणों के सभी प्रकार के आवेदन को प्राप्त कर पावती निर्गत करते हुए फाइल में संधारण कर संबंधित विभाग को अग्रत्तर कार्रवाई हेतु प्रेषित करेंगे. जिससे अब आम जनता को छोटी या बड़ी समस्या के लिए प्रखण्ड कार्यालय या संबंधित विभाग के दफ्तर की दौड़ नही लगानी पड़ेगी.

मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पंचायत सहायक मिथिलेश कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, संजु कुमारी, दीपक कुमार महतो, ब्रजेश कुमार महतो, मिंटी कुमारी सिन्हा, मिथुन महतो, देवप्रिय झा, रीना देवी, रूपलाल महतो, विवेक शर्मा, विजय कपरदार, हेमंत कुमार महतो, रेणु रंजन भारती, सुधा कुमारी, आशीष कुमार, राकेश कुमार महतो, त्रिलोचन महतो, निर्मल महतो, साहिना बेगम, रोज मोहम्मद, लखन महतो, लवकुश रजवार, सुनीता देवी, हेमंती देवी, मोहन नायक विकाश करमाली के अलावा कसमार प्रखण्ड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव तथा ब्लॉक कोर्डिनेटर अभिषेक कुमार ठाकुर भी मौजूद रहें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link