स्व जगदीश महतो के द्वारा वन पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण के कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने की जरूरत: वन समिति
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के हिसीम निवासी, केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष व ट्री- मैन की उपाधि से नवाजे गये स्व जगदीश महतो की प्रथम पूण्यतिथि हिसीम स्थित वन भवन में मनाई गई। उत्तरी छोटानागपुर वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के द्वारा आयोजित इस पूण्यतिथि समारोह में समिति से जुड़े कई पदाधिकारी पंहुचे। स्थानीय विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र विनय कपूर, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, राधा सोरेन, सुलेमान अंसारी, कार्तिक महथा, चुरामन बेदिया, जगरनाथ महतो, दिबाकर पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अध्यक्षता देवशरण हेंब्रम ने की।
इस अवसर पर स्वर्गीय जगदीश महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश महतो का जीवन वन पर्यावरण के सुरक्षा व संरक्षण के प्रति समर्पित रहा। उनके द्वारा किये गये वन संरक्षण व प्रबंधन के कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। चार दशक पूर्व क्षेत्र में उजड़ होकर विरान हो रहे जंगलों में उनके प्रयास से हरियाली लौटी है। हम सबका दायित्व है कि अब आगे भी वन पर्यावरण बचाने के लिए अपना योगदान दें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्व जगदीश महतो के वन पर्यावरण के प्रति निस्वार्थ सेवा के कारण हो झारखंड सरकार द्वारा उन्हें ट्री मैन उपाधि से सम्मानित किया गया है।
इस दौरान वन पर्यावरण सुरक्षा व प्रबंधन समिति के विष्णु चरण महतो, सूरज महतो, धनेश्वर महतो, भदरू महतो, हुबलाल महतो, घनु महतो, धनुलाल महतो, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया बबीता देवी, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम, गंगाधर दिलीप कुमार हेंब्रम, आनन्द महतो, फणींद्र मुंडा, जगेश्वर मुर्मू, दिलीप महतो, संजय महतो, सरोज कुमार आदि मौजूद थे।


