पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोगिनी ने किया किशोरी नेतृत्व विकास, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, महिला एवं जेंडर भेदभाव को लेकर जागरूकता बैठक
कसमार। किशोरी नेतृत्व विकास, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, महिला एवं जेंडर भेदभाव को लेकर कार्य कर रही सहयोगिनी संस्था ने मंगलवार को कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत सचिवालय में पंचायत जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका व स्वास्थ्य सहिया के साथ जागरूकता बैठक की। इस दौरान टांगटोना पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी ने कहा कि आज भी किशोरियों को नेतृत्व करने का अवसर नहीं दिया जाता है कि जिससे वे घर-परिवार, समाज व देश-दुनिया में समय के साथ आगे नहीं बढ़ रही है। बाल विवाह की समस्या बरकरार है। कम आयु में मां बनने के कारण शारिरिक मानसिक विकास की समस्या होती है। किशोरियों एवं महिलाओं के साथ स्त्री पुरुष का भेदभाव किया जाता है। लडका की तुलना में लड़की को कम आंका जाता है। इन्हें सशक्तिकरण बनाकर ही महिलाओं को पुरूषों की बराबरी पर लाया जा सकता है। पुरूष प्रधान परिवार की परंपरा महिलाओं की सशक्तिकरण में बाधक बन रही है। मौके पर उप मुखिया, सहयोगिनी के प्रकाश कुमार, संबंधित पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, ग्राम पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।

